नेशनल डेस्क:– केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीज़न के लिए तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में दलहन और तिलहन की प्रमुख खरीद योजनाओं को मंज़ूरी दी है। मिली जानकारी के अनुसार ए पूरी मंजूरी वर्ष 2025–26 के लिए दी गई है। तेलंगाना में मूंग, उड़द और सोयाबीन की 100% खरीद को मंज़ूरी दी गई; ओडिशा में अरहर की 100% खरीद; महाराष्ट्र में मूंग, उड़द और सोयाबीन की सबसे बड़ी पीएसएस खरीद; मध्य प्रदेश में पीडीपीएस के तहत सोयाबीन खरीद को मंजूरी दी गई। तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए कुल स्वीकृत खरीद राशि ₹15,095.83 करोड़ है, जिससे इन राज्यों के लाखों किसानों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खरीद का सीधा लाभ किसानों तक पहुँचना चाहिए और इस संबंध में उचित निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।