इधर ब्यौहारी पुलिस ने पकड़ा अवैध रेत परिवहन करता ट्रैक्टर..
(जगदीश प्रसाद सेन)
शहडोल :- जिला भर में अवैध रेत का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है जबकि शहडोल जिला भर में कोई वैध रेत खदान नहीं है फिर भी चारों तरफ रेत परिवहन हो रही है ब्यौहारी थाना क्षेत्र में माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद है कि हाइवा से रेत का अवैध परिवहन सतना ओर रीवा जिला तक हो रहा है सतना ओर रीवा जाने पर ब्यौहारी ओर देवलौद ठन पड़ता है जिसके सामने से अवैध रेत लेकर हाइवा गुजरते है लेकिन न तो पुलिस इस पर शिकंजा कस प रही है ओर न ही खनिज विभाग बताया जा रहा कि पूरे अवैध परिवहन पर खाकी के साथ खड़ी की भी मिलीभगत है ओर इस मिलीभगत से सरकारी राजस्व पर चुना लगाया जा रहा है।
दिनदहाड़े निकलते हाइवा को खुली छूट..?
बीते दिनों ब्यौहारी पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा और एक बड़ा सा प्रेस नोट जारी कर दिया कि अवैध रेत का ट्रैक्टर पकड़ाया लेकिन न अवैध खनन रुका ओर न ही परिवहन जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि जब पुलिस ट्रैक्टर खोज कर पकड़ सकती है तो थाने के सामने से निकलने वाले हाइवा पर कार्यवाही करने में क्यों पीछे हट रही है क्या बड़े बड़े हाइवा ब्यौहारी पुलिस को नहीं दिखाई देते या फिर मैनेजमेंट का वजन इतना हांकी पुलिस देख कर अंजान बन रही है
रामनगर पुलिस ने खोला राज..
बीते दिनों पूरे मामले से मैहर जिला की रामनगर पुलिस ने कई हाइवा लोड रेत पर कार्यवाही किया था जिसके बाद शहडोल पुलिस के दोनों थाना पर सवाल खड़े होने लगे जबकि शहडोल जिला के दोनों थाने ऐसे है जिनके सामने से दिन भर में दो दर्जन अवैध रेत परिवहन करते हाइवा निकलते है फिर भी दोनों थाने की पुलिस सब देखते रहती है हालांकि यह बहोत बड़ी बात है कि हाइवा भले ही न दिखा हो लेकिन ब्यौहारी पुलिस ने एक ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पकड़ लिया है। जिसके लिए ब्यौहारी पुलिस धन्यवाद की हकदार है।