
रायपुर: Sex racket exposed in Raipur, भाठागांव इलाके की इटालिया हाउस सोसाइटी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर किराए का मकान लेकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में 01 आरोपी महिला दलाल समेत 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी महिला सारंगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा से गरीब लड़कियों को रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का काम कर रही थी। किराए के मकान से नगदी समेत आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गई हैं। अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।
