नगर परिषद खांड (बाणसागर) में किया गया सोंण महोत्सव का आयोजन

शहडोल 14 जनवरी 2025 – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर डैम विंध्य क्षेत्र के लिए एक वरदान है, बाणसागर डैम से विंध्य क्षेत्र के साथ-साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव आयोजित होने वाली है, जिससे शहडोल संभाग में उद्योग की क्रांति आएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा है विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति के साथ-साथ पर्यटन क्रांति को भी बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन के क्षेत्र में विंध्य क्षेत्र भी एक आकर्षण का केंद्र है, यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा है कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग द्वारा बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल आज शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सोंण महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। मकर संक्रांति के पर्व पर नदियों के किनारे एवं स्थानीय मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में उत्साह के साथ लोग सपरिवार मेले में सम्मिलित होकर मेले का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष बाद इस वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है करोड़ों की संख्या में लोग पावन गंगा मेंआस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा है कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। आयोजित सोंण महोत्सव कार्यक्रम सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी डॉ राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने भी संबोधित किया।आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री रामखेलावन पटेल,अध्यक्ष जनपद पंचायत ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री नरेंद्र सिंह धुर्वे, अध्यक्ष नगर परिषद ब्यौहारी श्री राजन गुप्ता, अध्यक्ष नगर परिषद खांड श्रीमती सुशीला सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua.
- वित्तीय अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग के लेखापाल को कलेक्टर ने किया निलंबित
- ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोलीः मौके पर मौत..!
- ‘5 हजार’ की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रोजगार सहायक,
- अपराधियों पर ऐसी कार्यवाही करें जिससे उनके हौसले पस्त हों — मुख्य सचिव अनुराग जैन
- भाजपा महिला मोर्चा ने सेमरिया चौराहे में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला फुका.!
- आप भी ले रहे मनोहर चाय तो हो जाएं सावधान..!!
- संकल्प से समाधान अभियान का दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक
- सुनो पेट्रोल पम्प वालों, पम्प में खड़ा कराया भरी वाहन तो चलेगा कार्यवाही का डंडा..!!
- उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मीशो और मेटा पर जुर्माना लगाया गया
- भारत और जर्मनी ने दूरसंचार सहयोग पर संयुक्त आशय घोषणा पत्र (जेडीआई) पर हस्ताक्षर किए